नजरिया न्यूज कुर्साकांटा/अररिया। रंजन राज।
कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी। कुर्साकांटा प्रखंड के कुआडी़, डुमरिया,सिकटीया,हरिरा, कुर्साकांटा हत्ता चौक,आदि जगहों पर भाई बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को हर्ष उल्लास और परंपरा पूर्वक मनाया गया।
हर वर्ष की तरह सावन पूर्णिमा की तिथि पर बहनों ने रक्षा सूत्र से भाइयों की कलाइयां सजाई। सोमवार की सुबह लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया। इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर जन्म जन्म तक सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया।
वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा। बुढे- बुजुर्गों का पैर छुकर आशिर्वाद लिया।






















