नजरिया न्यूज कुर्साकांटा/अररिया। रंजन राज।
सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सुन्दर नाथ धाम में शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। खासकर महिलाओं में पूजा-अर्चना को लेकर काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में दिनोंभर शिवभक्तों का तांता लगा रहा।
इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने सुन्दर नाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेशंकर पर फल, फूल, नैवेद्य,भांग, धथुरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना किया। इसके साथ ही शिव¨लग पर जलाभिषेक कर अपने पूरे परिवार की मंगल कामना की। पूजन के दौरान शिवभक्त हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। पूरा शिवालय क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। प्रखंड से लेकर गांव तक लोग शिव की भक्ति में लीन दिखे।
पूजन को लेकर प्रखंड के बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर कुआडी़, सुंदरनाथ धाम डुमरिया, समेत ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में दिनोंभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा लाईट लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शिवालयों की खूबसूरती देखते बन रही थी।
सुंदरनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया
इधर रविवार की रात सुंदरनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदर नाथ धाम के न्यास समिति के अध्यक्ष सह विधायक और अररिया के लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यक्रम का पिता काटकर उद्घाटन किया साथ एएसपी राम पुकार सिंह, एसडीओ अनिकेत कुमार मौजूद रहे।

कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
ऐतिहासिक मंदिर सुंदर नाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कुआडी़ थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह कुर्साकांटा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार, सिकटी थाना अध्यक्ष नागेंद्र कुमार प्रसाद सुनामनी गोदाम थाना अध्यक्ष नवीन कुमार दर्जनों पुलिसकर्मी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे।






















