नजरिया न्यूज कुर्साकांटा/अररिया।
कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में 78 वां स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ नेहा कुमारी के साथ प्रखंड प्रमुख रानी सिंह ने झंडा रोहण किया तो वहीं कुर्साकांटा थाना परिसर में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। मनरेगा भवन में पीओ सतीश कुमार सिंह ने झंडे को सलामी दी तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जमील अहमद ने झंडा रोहण किया।
इधर पंचायत सरकार भवन कुर्साकांटा में मुखिया सोनी देवी ने झंडा फहराया तो पशु चिकित्सालय में डॉ राजेश ने झंडे को सलामी दी तो अंचल कार्यालय में सीओ आलोक कुमार ने ध्वजारोहण किया।आपको बता दें कि इस मौके पर सरकारी तथा गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थान में भी ध्वजारोहण किया गया।
कुआडी़ थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने क्षंडे को सलामी दी तो गोदाम थाना परिसर में थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने ध्वजारोहण किया कुआडी़ ग्राम कचहरी में सरपंच पूजा देवी ने ध्वजारोहण किया तो महादलित टोला मेघा में अंचल पदाधिकारी आलोक कुमार के साथ रामलाल सरदार ने झंडे को सलामी दी।
साथ ही सैकड़ो की संख्या में देश प्रेमियों द्वारा भारत माता कि जय, राष्ट्रीय गान पुरा प्रखंड गजयामान रहा देश प्रेमियों ने आजादी दिलाने जो शहीद हुए उन बीर सपुतो को नम आंखों से याद किया।






















