नजरिया न्यूज़ कुर्साकांटा/अररिया।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)की तरफ से 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यह समारोह कुर्साकांटा प्रखंड के अतिथि सदन धर्मशाला में शाम 4 बजे के करीब मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरू किया.
कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व राजमंत्री सह सचेतक सिकटी के लोकप्रिय विधायक विजय कुमार मंडल मुख्य अतिथि एवं भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा अररिया के प्रबंधक मोहम्मद ऐहसान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे. वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता सह (MDRT) संतोष कुमार गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे.
समारोह की अध्यक्षता रामनाथ गुप्ता ने किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि मोहम्मद एहसान ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है जान जौखीम में डालकर भी हमलोगों को खबर दिखाने का काम करते हैं उन्हें सम्मान मिलना चाहिए इसलिए हम लोगों ने सोचा कि एलआईसी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित करें। इधर मुख्य अतिथि के तौर पर आए विधायक सह सचेतक विजय कुमार मंडल ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में पत्रकारों की भूमिका समाज एवं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण हो गई है उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सजग प्रहरी का कार्य पत्रकार अपनी कलम से अभी भी कर रहे हैं
सिकटी विधानसभा क्षेत्र से आए दर्जनों प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भगवान की तस्वीर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही कुर्साकांटा प्रखंड के गुमनाम कलाकारों का भी कलाकारी प्रस्तुत करने और सम्मानित होने का LIC की ओर से एक मंच दिया गया।
इन पत्रकारों और कलाकारों को मिला सम्मान।
महेंद्र प्रसाद गुप्ता,अनिल झा,हेरम सिंह,रजत प्रियदर्शी, दिलीप सिंह, रमेश झा, प्रदीप झा, प्रभु झा, चिंटू, रंजन मंडल, खुर्शीद अनवर, मोहम्मद शाहजहां, एमडी जाफर, प्रज्ञा कुमारी, शिव गोस्वामी, गीतांजलि प्रिया, विद्या कुमारी, सुजीत गोस्वामी को सम्मानित किया गया
सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथि।
उदय प्रियदर्शी एसबीआई शाखा प्रबंधक कुर्साकांटा विजय कुमार सिंह पूर्व प्रमुख, प्रिंस कुमार, गणेश अग्रवाल LIC मनोज कुमार गुप्ता, आर्यन राज अंशिका राज, चंदन गोस्वामी, संजीव कुमार राजू गोस्वामी, चंद्रशेखर कुमार, फुलय मंडल, विदुर ठाकुर, इंदिरानंद सिंह जितेंद्र गोस्वामी, प्रणव गुप्ता, मोहम्मद जमील, रामकुमार गुप्ता, सुभाष प्रसाद साह ,विकास प्रसाद साह, अंबिका राय, प्रदीप शाह, देवनारायण गुप्ता विजय गुप्ता, श्याम मंडल पूर्व समिति, विद्यानंद पासवान लोजपा एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।






















