नजरिया न्यूज़ समस्तीपुर/दलसिंहसराय,(राज कुमार सिंह)।
उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती आरसीएम के समीप कांवरियों के भीड़ में हथियार लहराने एवं फायरिंग करने वाला युवक को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सावन का आखिरी सोमवारी को लेकर शिवभक्त डाक बम कावरिया बछवाड़ा स्थित झमटिया गंगा से जल लेकर थानेश्वर स्थान जाने के दौरान उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती आरसीएम के समीप सोमवार को अहले सुबह 3.30 बजे बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार कांवरिया की सेवा करने वाले भक्त के रूप में हथियार लहराते हुए
एक हवाई फायरिंग किया।जहां कावरियों के बीच अफरा फतरी मच गई।सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना की पुलिस एवं डायल 112 नम्बर की गाड़ी की सहयोग से हथियार लहराते हुए।
फायरिंग करने वाला युवक को मौके पर पुलिस लोडेड पिस्टल एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।साथ घटनास्थल के पास से एक खोखा बरामद किया।वंही किसी भी तरह की अनहोनी घटना नहीं हुई।
साथ ही एक बुलेट मोटरसाइकिल एवं वीवो कम्पनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
जिसकी पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ निवासी महावीर राय के पुत्र नीतीश कुमार उम्र 26 वर्ष के रूप में की गई।साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त युवक बालू गिट्टी का कारोबार करता है।बिगत कुछ महीनों पहले पिस्टल का लाइसेंस के लिए आवेदन किया था जहां डीएम ने इसके आवेदन को खरिज कर दिया गया था। जिसे प्राथिमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।






















