आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। थाना, ब्लॉक सहित सभी प्रमुख स्थानों पर झंडा फहराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। लोगों ने इस खास मौके पर देश की आजादी के महत्व को याद किया और देशभक्ति गीतों के साथ झंडा फहराते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर ध्वजातोलन किया गया,
फोटो कैप्शन- ध्वजारोहण करते थाना अध्यक्ष एवं अन्य
रानीगंज थाना में थानाध्यक्ष संजय कुमार, इंस्पेक्टर कार्यालय में इंस्पेक्टर राजीव कुमार रंजन, रानीगंज रेफरल अस्पताल में प्रभारी रोहित कुमार, बौसी थाना में थाना अध्यक्ष विकास पासवान, कलावती डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर दयानंद राउत, नगर पंचायत कार्यालय में चैयरमेन रूपा देवी, भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष सुमन झा, वार्ड नंबर 4 में वार्ड पार्षद निशा कुमारी, वार्ड नंबर 3 में पार्षद कृष्ण कुमार सेनानी, राजा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह, हसनपुर पैक्स में अध्यक्ष नाथेश्वर सिंह, वार्ड नंबर 13 में पार्षद सुमन झा, वार्ड 11 में पार्षद प्रतिनिधि पवन देव, एसएनबी कॉलेज में प्राचार्य कुणाल कौशल, वाई एन पी डिग्री कॉलेज में, प्राचार्य डॉक्टर अशोक आलोक, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अंजुम आरा, आदि के द्वारा ध्वजतोलन किया गया वही सभी कोचिंग संस्था एवं सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।






















