नजरिया न्यूज़ कुर्साकांटा/अररिया। रंजन राज।कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाये जाने व बिहार के मजदूर वर्ग के लोग जो अन्य राज्यों में मजदूरी करने के लिए जा रहे. वैसे मजदूर को राज्य में ही काम की व्यवस्था कराये जाने तथा पूर्व से अन्य राज्यों में कार्य कर रहे प्रवासी मजदूरों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की नि:शुल्क व्यवस्था कराये जाने सहित अन्य कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन समापन के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी नेहा कुमारी को मांगों की एक ज्ञापन सौंपा गया. जिसे बिहार सरकार तक भेजा जा सकें. मौके पर कांग्रेसी नेता मोहम्मद ग़ालिब, गंगा प्रसाद यादव विकास यादव दिनेश कुमार यादव, रंजीत यादव, रामफल शर्मा रामजी पासवान, संजय कुमार साह, राकेश कुमार, देवघर मंडल, दिनेश मंडल सहित दर्जनों की तादाद में कांग्रेसी शामिल रहे।
मॉरीशस में बिहार की कला और संस्कृति की गूँज: सचिव श्री प्रणव कुमार ने राष्ट्रपति और मंत्रियों से की ऐतिहासिक मुलाकात
- पांडुलिपि संरक्षण और मिथिला पेंटिंग के अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा -पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने...






















