नजरिया न्यूज कुर्साकांटा/अररिया। रंजन राज।कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय से हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी नेहा कुमारी की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा प्रखंड मुख्यालय से होते हुए
अस्पताल रोड होते हुए मिल चौक बस स्टैंड के रास्ते हत्ता चौक व्यापार मंडल होकर पुनः प्रखंड मुख्यालय में समापन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पदाधिकारी व पंचायत से आए हुए जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जानकारी देते बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही लोगों को अपने घर में एक तिरंगा फहराने की बात कही गई।
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल मोहम्मद हन्नान, मोहम्मद शमीम, अमर ठाकुर, विजय कुमार मंडल, डीपीआरओ अमित मिश्र, सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल रहे।






















