कुशेश्वरस्थान दरभंगा / कुशेश्वरस्थान पूर्वी भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राय की अध्यक्षता में बैद्यनाथ दास के आवास पर हुई। इस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी की संगठनात्मक विषयों सहित आगामी करणीय कार्यों की रूपरेखा तय की गई।कार्यक्रम में उपस्थित बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के प्रशिक्षण प्रमुख सह विधानसभा संयोजक मणि कान्त झा ने कहा की कार्यकर्ता हीं संगठन के रीढ़ होते हैं।
हम सबों के लिए गौरब की बात है की हम सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य हैं और विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सानिध्य प्राप्त है।उन्होंने बूथ कमिटी और पन्ना प्रमुख की मजबूत एवं सशक्त टीम बनाने एवं बूथ जीतो,चुनाव जीतो का मूलमंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। बैठक के उपरांत धोबोलिया से अंबेडकर चौक तक मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राय के नेतृत्व में भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा का नारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाला गया। मंडल अध्यक्ष अजय राय ने कहा की तिरंगा त्याग, तपस्या एवं शांति प्रतीक है।मौके पर विधानसभा संयोजक सह बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के प्रशिक्षण प्रमुख मणि कान्त झा,मंडल महामंत्री संतोष यादव, रोशन कुमार राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मुखिया,पिछड़ा प्रकोष्ठ संयोजक इंद्रदेव सहनी, महादलित प्रकोष्ठ संयोजक रामचंद्र सदा, शक्तिकेंद्र प्रमुख मकेंद्र यादव,नारायण राय, महेश्वर राय, हीरा राय,रामकांत मुखिया, प्रदीप यादव, तारकेश्वर पोद्दार, रामजपो राय, सुरेश राय,राजा राय,मखेंद्र यादव, देवचंद्र राय, मंडल प्रभारी अनिल कुमार पासवान, जनदेव सदा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।