अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो नजरिया न्यूज, 12अगस्त।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 अगस्त को जनपद में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के हिस्सा और कांस्य पदक विजेता ललित उपाध्याय और राज कुमार पाल को सम्मानित करेंगे।
गौरतलब है कि ये वही मैदान है, जहां से दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर की शुरुआत की थी।मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। साथ ही दोनों ही खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। संचालक अनिकेत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी होते ही तैयारी शुरू कर दी गई है।