– बीजेपी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रीना जेन के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम
नजरिया न्यूज़ अररिया। अररिया जिला और नगर के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत अररिया शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं और उनके आसपास की सफाई की। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रीना जेन की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजेपी जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, निवर्तमान जिला अध्यक्ष संतोष सुराना, जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश राज, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ज्योति भगत, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक मंडल, महिला मोर्चा की प्रवक्ता कनकलता झा वाजपेयी, नगर अति पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष संजय मंडल, अंकित सेन, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय जेन, रामानंद यादव और सुरजानंद यादव समेत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्वच्छता अभियान की शुरुआत थाना चौक पर स्थित रेनू जी की प्रतिमा की सफाई से की गई। इसके बाद सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा और फिर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के सामने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की गई। कार्यकर्ताओं ने इन स्थानों पर कचरा हटाकर सफाई को सुनिश्चित किया।






















