• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन:अदानी ग्रुप के ख़िलाफ़ रिपोर्ट जारी करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अब बाज़ार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर लगाया आरोप

अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन:अदानी ग्रुप के ख़िलाफ़ रिपोर्ट जारी करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अब बाज़ार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर लगाया आरोप

August 13, 2024
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

October 15, 2026
फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क

फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क

October 15, 2026
अररिया/पलासी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अररिया/पलासी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

October 14, 2026
पलासी गैस खाली करने के दौरान हादसा, तीन लोग घायल; दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

पलासी गैस खाली करने के दौरान हादसा, तीन लोग घायल; दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

October 14, 2026
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली:वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली:वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा: राहुल गांधी

October 14, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी जमीन के फर्जी केवाला का आरोप, 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

October 14, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी जमीन/पारिवारिक विवाद में महिला सहित तीन लोगों से मारपीट, छह नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर प्राथमिकी

October 14, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी में 31.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, बाइक भी बरामद; आरोपी फरार

October 14, 2026
पलासी दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पलासी दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी

October 14, 2026
राजस्थान – अधिवक्ता को थप्पड़ मारने के मामले में ट्रैफिक डीएसपी एपीओ

राजस्थान – अधिवक्ता को थप्पड़ मारने के मामले में ट्रैफिक डीएसपी एपीओ

October 14, 2026
अररिया – अररिया में डांडिया नाइट पर झूमीं महिलाएं।

अररिया – अररिया में डांडिया नाइट पर झूमीं महिलाएं।

October 13, 2026
नरपतगंज -नरपतगंज के खैरा गढ़िया में हुई थी घटना, 29 नामजद समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नरपतगंज -नरपतगंज के खैरा गढ़िया में हुई थी घटना, 29 नामजद समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

October 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, October 15, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन:अदानी ग्रुप के ख़िलाफ़ रिपोर्ट जारी करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अब बाज़ार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर लगाया आरोप

by Office Araria
August 13, 2024
0
अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन:अदानी ग्रुप के ख़िलाफ़ रिपोर्ट जारी करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अब बाज़ार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर लगाया आरोप
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 270

दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी, नजरिया न्यूज 12अगस्त।

अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन:अदानी ग्रुप के ख़िलाफ़ रिपोर्ट जारी करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अब बाज़ार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाया है।

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फ़ंड हिंडनबर्ग ने शनिवार को व्हिसलब्लोअर दस्तावेज़ों का हवाला देते हुए कहा कि सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की उन ऑफ़शोर कंपनियों में हिस्सेदारी रही है, जो अदानी समूह की वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी हुई थीं।

रविवार शाम सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने दो पन्नों का एक बयान जारी कर हिंडनबर्ग के दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा है कि रिपोर्ट में जिस फ़ंड का ज़िक्र किया गया है। उसमें 2015 में निवेश किया गया था और ये माधबी के सेबी का सदस्य बनने से दो साल पहले का मामला है।
इससे पहले रविवार सवेरे ‘इंडियन एक्सप्रेस’ और समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सेबी चेयरपर्सन और उनके पति धवल बुच ने एक बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन किया है।
दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है, ”इन आरोपों में कोई सचाई नहीं है। हमारी ज़िंदगी और वित्तीय लेनदेन खुली किताब हैं।

सेबी ने 10 अगस्त, 2024 को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर एक बयान जारी कर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है.

सेबी ने कहा है कि निवेशकों को शांति बनाए रखनी चाहिए और ऐसी रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देने से पहले उस जानकारी का सही से आकलन कर लेना चाहिए.

सेबी के मुताबिक़, “निवेशकों को पता होना चाहिए कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में एक डिस्क्लेमर शामिल है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी जिन बॉन्ड्स की चर्चा कर रही है, उनमें शॉर्ट पोज़िशन रख सकती है.”

सेबी ने कहा है कि अदानी समूह के मामले में सेबी ने 24 में से 23 जाचों को पूरा कर लिया है और आखिरी जांच भी लगभग पूरी होने वाली है.

सेबी के अनुसार उसने अदानी समूह को 100 से ज़्यादा समन्स लगभग 1,100 पत्र और ईमेल जारी किए हैं। इसके अलावा सेबी ने घरेलू और विदेशी नियामकों से 300 से ज़्यादा बार बातचीत की है। साथ ही 12,000 पन्नों के दस्तावेज़ों की समीक्षा भी की है।

रविवार शाम को सेबी चीफ़ माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने दो पन्नों का एय बयान जारी किया जिसमें उन्होंनें विस्तार से हिंडनबर्ग के लगाए आरोपों पर अपनी राय रखी।

उन्होंने हिंडनबर्ग के आरोपों का खंडन करते हुए लिखा, “हिंडनबर्ग के लगाए आरोपों पर सेबी अलग से अपनी प्रतिक्रिया देगी, लेकिन हम पर लगे आरोपों को लेकर हम जवाब दे रहे हैं।

बयान के मुताबिक़, माधबी ने आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की है और दो दशक से भी अधिक वक्त तक बैंकिग और वित्तीय संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। वहीं धवल बुच ने आईआईटी दिल्ली से अपनी पढ़ाई है और 35 साल तक एक बड़ी कंपनी में सीनियर मैनेजन्ट में काम किया है।

बयान के अनुसार, “अपने काम के दौरान दोनों ने पैसे जोड़े और निवेश किया है। माधबी पुरी के मौजूदा पद को देखते हुए उनकी वित्तीय स्थिति का आकलन करना ग़लत है और दुर्भावना से प्रेरित है।

बयान के मुताबिक़, “हिन्डनबर्ग की रिपोर्ट में जिस फ़ंड का ज़िक्र है उसमें निवेश करने का फ़ैसला साल 2015 में किया गया था। दोनों उस वक्त आम नागरिक थे और सिंगापुर में रहते थे। ये माधबी पुरी के सेबी में काम करने के क़रीब दो साल पहले की बात है।

“इस फ़ंड में निवेश करने का फै़सला इसलिए किया गया क्योंकि फ़ंड के चीफ़ इनवेस्टमेंट ऑफ़िसर अनिल आहूजा, धवल के बचपन के दोस्त हैं और वे दोनों एक दूसरे को स्कूल और आईआईटी दिल्ली के समय से जानते हैं। जब आहूजा ने 2018 में उस फ़ंड हाउस को छोड़ दिया तो हमने भी अपने निवेश को भुना लिया।

बयान में कहा गया है कि “अनिल आहूजा ने ये स्पष्ट किया है कि किसी भी समय फ़ंड हाउस ने किसी भी अदानी समूह की कंपनी के किसी भी बॉन्ड, इक्विटी या डेरिवेटिव में निवेश नहीं किया था।

“भारत में कई नियमों का उल्लंघन करने के लिए हिंन्डनबर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि नोटिस का जवाब देने की बजाय उसने सेबी की विश्वसनीयता पर हमला करने और सेबी की चेयरपर्सन के चरित्र हनन करने का रास्ता चुना।

माधबी पुरी बुच और उनके पति ने कहा है:
हमें किसी भी और वित्तीय दस्तावेज़ों का खुलासा करने में कोई झिझक नहीं है। इनमें वो दस्तावेज़ भी शामिल हैं जो उस समय के हैं जब हम एक आम नागरिक हुआ करते थे।

उन्होंने कहा है कि मामले की पूरी पारदर्शिता के लिए हम उचित समय पर पूरा बयान जारी करेंगे।

उन्होंने कहा है, “हिंडनबर्ग रिसर्च के ख़िलाफ़ सेबी ने प्रवर्तन कार्रवाई की थी और कारण बताओ नोटिस जारी किया था. उसी के जवाब में हिंडनबर्ग रिसर्च ने नाम ख़राब करने की कोशिश की है।

*राहुल गांधी -गंभीर आरोप लगाए गए हैं:*

रविवार शाम को कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया आई है।

उन्होंने 2 मिनट 19 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किय और कहा कि हाल के वक्त में अधिक से अधिक लोग भारतीय शेयर मार्केट में अपनी कमाई लगा रहे हैं और विपक्ष के नेता के तौर पर मेरी ये ज़िम्मेदारी है कि मैं उनके इसमें निवेश करने के जोखिम के बारे में बताऊं।

उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए क्योंकि स्टॉक मार्केट का नियमन करने वाली भारत की संस्थ्या सेबी पर आरोप लग रहे हैं।

उन्होंने कहा “लाखों लोगों की जमापूंजी ख़तरे में है इसलिए इस मामले की जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि “इससे तीन बड़े सवाल उठते हैं-पहले ये कि आरोप लगने के बाद भी माधबी पुरी ने इस्तीफ़ा क्यों नहीं दिया।

दूसरा- ईश्वर न करे अगर बाज़ार में कुछ गड़बड़ हुई और निवेशों को अपना पैसा खोना पड़े तो इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा, सेबी चीफ़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर अदानी।

तीसरा-ये मामला पहले ही सुप्रीम कोर्ट में है, अब गंभीर आरोप लगने के बाद क्या सुप्रीम कोर्ट इस मामले में भी स्वत: संज्ञान लेगी।
अब से साफ़ हो रहा है कि पीएम मोदी इस पूरे मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने को लेकर क्यों डर रहे हैं।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

by Office Araria
October 15, 2026
0

वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज।  महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...

फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क

फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क

by Office Araria
October 15, 2026
0

जल संसाधन विभाग ने किया निरीक्षण; होगी कड़ी कार्रवाई नजरिया न्यूज़, ​फारबिसगंज/अररिया। नरेश कुमार मंडल। ग्रामीण कार्य विभाग की लापरवाही...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

October 15, 2026
फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क

फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क

October 15, 2026
अररिया/पलासी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अररिया/पलासी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

October 14, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
  • फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क
  • अररिया/पलासी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
  • पलासी गैस खाली करने के दौरान हादसा, तीन लोग घायल; दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर
  • राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली:वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा: राहुल गांधी

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In