आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज एन एच 327 इ से नया पट्टी बिस्टोरिया जाने वाली मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर उद्धारक की बाट जोह रही है। एन एच 327 इ इ से नया पट्टी बिस्टोरिया जाने वाली मुख्य सड़क पर कहीं तिरछी कटान, तो कहीं घुटने भर गड्ढा बना हुआ है। उपरोक्त सड़क पर चार पहिया वाहन का चलना मुश्किल हो गया है।
जानकारी अनुसार रानीगंज एन एच 327 इ से नया पट्टी बिस्टोरिया जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2015 में निर्माण कराया गया था। उक्त सड़क की लंम्बाई चार किलोमीटर है। सड़क के बीच में फरियानी नदी की धार है। जिसमें पुल नहीं बना है। समाजसेवी नवनीत यादव, शंकर ऋषिदेव, कृष्णदेव मेहता, भीम मेहता, अनिल मेहता, सदानंद ऋषिदेव, गणेशी ऋषिदेव, परसादी मुखिया, बाबुनन मुखिया, गुलशन यादव, नितीश यादव, भुषण यादव, भोगी यादव आदि का कहना है वर्षों से उपरोक्त सड़क की हालत जर्जर है। नौ वर्ष पूर्व रानीगंज एन एच 327 इ से नया पट्टी बिस्टोरिया जाने वाली सड़क निर्माण कराया गया था। उपरोक्त सड़क से भरगामा प्रखंड स्थित महथावा, जगता, मौजहा, खरसाही, दौहानघाट, गजवी, शंकरपुर, सिबरबनी, रानीगंज नगर पंचायत वार्ड 6 के आवागमन का मुख्य साधन है। रानीगंज एन एच 327 इ से बिस्टोरिया जाने वाली मुख्य मार्ग में आईटीआई कालेज स्थित है। कालेज में नामांकित छात्र रानीगंज एन एच से नया पट्टी बिस्टोरिया जाने वाली मुख्य सड़क होकर आवागमन करते हैं। छात्रौ को भी कालेज जाने आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगौ का कहना है सड़क की जर्जर हालत बन गई है। बरसात के मौसम में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सड़क जर्जर रहने से बराबर दूर्धटनाएं होती रहती है। ग्रामीणों सहित छात्रौ ने एन एच 327 से नया पट्टी बिस्टोरिया सड़क निर्माण करवाने की मांग की है।





















