समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
व्यवहार न्यायालय दलसिंहसराय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को कार्यकारिणी की बैठक अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में महासचिव प्रभात कुमार चौधरी ने आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी एवं अन्य विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अधिवक्ता संघ भवन में स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रातःकाल 8:40 बजे झंडोतोलन का कार्यक्रम का समय निर्धारित किया गया।
मौके पर उपाध्यक्ष रामप्रीत दास, उग्र नारायण कमल, संयुक्त सचिव प्रभात कुमार मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, राम सकल महतो, सहायक सचिव अनुज कुमार बिट्टू, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य शांति कुमारी, उमेश कुमार, अर्जुन कुमार, रामनरेश चौरसिया, आदि मौजूद थे।
साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार; ₹68,800 नकद, 7 एटीएम कार्ड व 4 मोबाइल बरामद
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस को...






















