आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
बीते रात्रि रानीगंज बाजार स्थित बस स्टैंड स्थित होटल के समीप 100 एम एल का 23 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरफ रानीगंज थाना पुलिस ने बरामद किया है।
रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की बीते रात्रि गुप्त सुचना मिली की रानीगंज बस स्टैंड के समीप मोहम्मद आजाद पिता मोहम्मद जैनुल छोटी रामपुर वार्ड 9 निवासी के पास कोडिन युक्त कफ सिरफ है। थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए रानीगंज बस स्टैंड पहुंचकर मोहम्मद आजाद के पास से 23 पीस कोडिनयुक्त कफ बरामद किया है। रानीगंज थाना पुलिस ने कफ सिरफ के साथ मोहम्मद आजाद को भी गिरप्तार करने में कामयाबी हासिल की है।गिरफ्तार मोहम्मद आजाद को रानीगंज थाना पुलिस ने अररिया न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
बताते चलें की रानीगंज बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के इलाकों में इन दोनों नशीली दावों का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। विक्टोरिया एवं मिर्जापुर रेड जॉन साबित हो रहा है जहां कोडिंग युक्त कफ सिरप धल्लै से बचा जा रहा है। रानीगंज पुलिस कई बार नशीली दवाएं बरामद कर चुकी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्णिया के चंपा नगर से इन नशीली दवाई को लेकर विक्टोरिया तथा मिर्जापुर में भेजते हैं। कुछ दुकानदार ऊंचे दामों पर इन कफ सिरप को रानीगंज बाजार में खपा रहे हैं। युवाओं सहित बच्चे भी आजकल नशीली कोडिनयुक्त कफ सिरफ की चपेट में आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कोडिनयुक्त कफ सिरफ का सेवन करने से युवाओं में मानसिक बीमारी सहित शारीरिक बीमारी उत्पन्न हो रही है। रानीगंज रेफरल अस्पताल के प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि कोडिनयुक्त कफ सिरफ का बराबर सेवन करने से शरीर पर घातक की चपेट में आ जाता है।इस दवा का नियमित सेवन करने वाले व्यक्ति अधिक किसी को काट ले या नोच ले तो हुआ जानलेवा साबित हो सकता है। यह दवाई डॉक्टर के विशेष परिस्थिति में दिया जाता है। वही रानीगंज बाजार में बिना पुर्जे के भी कोडिंग युक्त कफ सिरप बेचा जा रहा है। कुछ दवा दुकानदार नाम नहीं छापने के शर्त पर बताते हैं बगैर लाईसेंसधारी दुकानदार कोडिंग युक्त कफ सिरप के रूप में जहर युवाओं व बच्चौ को परोस रहे हैं। देखना यह है कि कब तक रानीगंज बाजार में नशीली दवाओ पर प्रतिबंध लगा पता है।





















