**विषम परिस्थिति में हमलोग आपके साथ हैं; पूर्व मंत्री
**परिजनों को हर संभव मदद करने का दिया भरोसा
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के गोलापट्टी बाजार में बीते शनिवार को गोली कांड के पीड़ित गल्ला व्यवसायी केवटा निवासी राम पदार्थ राय के पुत्र विपिन राय से मिलने पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता बेगूसराय स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंच कर पीड़ित से घटना एवं स्वास्थ के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।साथ ही अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि पैसों के अभाव के कारण इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाए।इनका समुचित इलाज करें।
वहीं अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष से मोबाइल फोन पर बात कर घटना के अनुसंधान के बारे में जानकारी लिया। घटना में संलिप्त अपराधीयों को जल्द से जल्द चिन्हित कर कार्यवाही करने की बात कही।साथ ही बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की बात कही।वंही पीड़ित परिवार को हौसला हफजाही करते हुए कहा कि इस विषम परिस्थिति में हमलोग आपके के साथ है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर राजद राज्य परिषद सदस्य नन्द किशोर महतो, आपदा प्रबंधन प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील केजरीवाल, एडवा की राज्य नेत्री नीलम देवी, प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, प्रधान महासचिव राज दीपक, राकेश राय, रवि सिंह,मौजूद थे।





















