नज़रिया न्यूज़ अररिया। अररिया जिला में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आच्छादित लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड निर्माण को लगतार संबंधित डिलर के साथ टैग किये गये CSC संचालक के कार्यों की समीक्षा प्रखंड स्तर पर की जा रही है।
इसी क्रम में सिकटी प्रखंड अन्तर्गत 17 CSC संचालक द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्माण में अभिरूची नहीं लेने को लेकर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण पूछते हुए अपने-अपने CSC क्षेत्र में तीन दिनों के अंदर संबंधित डिलर से सम्पर्क स्थापित कर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा लक्ष्य अनुरूप कर्या नहीं करने की स्थिति में CSC login Id बंद करने हेतु जिला पदाधिकारी एवं जिला नोडल CSC को भेज दिया जायेगा।
विविद हो कि विगत एक सप्ताह से सिकटी प्रखंड कार्यालय से बार-बार दूरभाष के माध्यम से संसूचित करने उपरान्त भी इन लोगों के द्वारा कार्य में कोई रूचि नहीं लिया जा रहा है। वर्तमान में सिकटी प्रखंड में 94000 हजार लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, जो इस कृत के कारण बनना संभव नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिकटी द्वारा अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने संबेधित 17 CSC संचालकों को निदेश दिया है कि तीन दिनों के अन्दर में अपने-अपने CSC क्षेत्र के संबंधित डीलर से सम्पर्क स्थापित कर आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगें। अन्यथा कार्य नहीं करने की स्थिति में आपके CSC ID को बंद कराने हेतु कार्रवाई की जायेगी।
इसी प्रकार अन्य प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संबंधित प्रखंड के CSC संचालकों की कार्यों की समीक्षा करते हुए, कार्य नहीं करने वाले CSC संचालकों के चिन्हित कर उनका निबंधन रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।






















