नजरिया न्यूज अररिया। राष्ट्रीय जनता दल की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद अर्शी परवीन ऊर्फ लवली नवाब ने बुधवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रमन कुमार को उनके कार्यालय में बिजली की समस्या को लेकर बातचीत करने के बाद जनता का हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र उनको सोपा.अर्शी परवीन लवली नवाब ने मुलाकात के क्रम में कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग अररिया को बताया की शहर का आजाद नगर वार्ड 19 मोहल्ला काफी पुराना और घनी आबादी वाला मोहल्ला है ,इस वार्ड में इतनी घनी आबादी के रहने के बावजूद इस वार्ड का अपना अलग से कोई ट्रांसफार्मर नही है जिस कारण यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लवली नवाब ने बताया कि इस वार्ड के लोग बिजली की अनियमित आपूर्ति और लॉ वोल्टेज के कारण काफी परेशान रहते हैं,खासकर रात में बिजली नही रहने से बच्चों की पढ़ाई और रात में सोने में काफी दिक्कत होता है ,कार्यपालक अभियंता रमन कुमार ने इनकी बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया की जल्द ही वार्ड में बिजली उपभोग्ता का सर्वे कराकर एक सप्ताह के अंदर वार्ड 19 के लिए अलग से एक नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा.लवली नवाब ने उनसे मांग करते हुए कहा की अगर दो सौ वाट का ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा तो इस वार्ड की बिजली समस्या का समाधान हो जाएगा.
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...




















