नजरिया न्यूज सिमराहा/अररिया। सावन के महीने में फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत सिमराहा बाजार में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था ।
जिसका मंगलवार को भव्य तरीके से समापन हो गया । इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए धर्म प्रेमी संतोष गुप्ता एवं नवरत्न गुप्ता आदि ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सावन के महीने में दो दिवसीय हर भोला हर शिव धुन पर आधारित अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया था ।
जिसका मंगलवार को धूमधाम के साथ समापन कर दिया गया । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में तमाम सिमराहा वासियों का कार्य सराहनीय रहा । अब सिमराहा से काँवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगा ।
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...




















