नज़रिया न्यूज बथनाहा/अररिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एसएसबी 56वीं बटालियन को मिली बहुत बड़ी सफलता ।
नरपतगंज के सोनापुर पंचायत स्थित धता टोला निम गाछी के पास करीब 9:30 से 10बजे रात्रि को एक ट्रेक्टर ट्रोली पलट गई। सूचना के मुताबिक ट्रेक्टर पर 11 बोरी गांजा पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोके पर एसएसबी 56वी बटालियन पहुँच कर ट्रेक्टर मैं रख 353kg गांजा को जप्त किया एवं दो तस्कर को गिरफ्तार किया ।
हालांकि मीडिया को वहां पर वीडियो और फोटो बनाने से साफ-साफ SSB के जवान और पुलिस ने मना कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बहुत कहाँ पर अंधेरे में कुछ वीडियो बनाने के लिए दिया गया।
ट्रैक्टर गांजा लेकर कहाँ से कहाँ जा रहा था इसकी छानबीन जारी है।
हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि मीडिया के पहुंचने के बाद दिनांक 29-07-2024 को सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने दी।






















