नजरिया न्यूज रानीगंज/अररिया।
इस वर्ष श्रावणी मास के दूसरे सोमवारी को आरके रूंगटा चेरिटेबल ट्रस्ट अररिया आरएस के सौजन्य से श्री श्याम सुंदर धाम (शिव मंदिर) मे शिवभक्तों के लिए खिचड़ी महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट के अलावा परसाद व्यवस्था में मंदिर के व्यवस्थापक व समर्पित ग्रामीणों का सहयोग पूर्व की भांति रहेगा।
यह जानकारी मंदिर निर्माणकर्ता सह वरीय अधिवक्ता वरिष्ठ पत्रकार विनोद प्रसाद जी ने दी है।
वही, मंदिर के सह-व्यवस्थापक क्रमशः विकास प्रकाश, विनीत प्रकाश व विवेक प्रकाश ने संयुक्त रूप से बताया कि मंदिर के महंत कारे लाल मंडल की देखरेख में सभी समर्पित ग्रामवासी तन-मन-धन से जुटे हुए हैं।
बताया गया कि दूसरे सोमवारी को 05 हज़ार से बढ़कर 10 हज़ार से अधिक शिवभक्तों का जस्था विभिन्न स्थानों से आने से इंकार भी नही किया जा सकता है।
बताया गया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले शिवभक्त श्री श्यामसुंदर धाम में प्राण प्रतिष्ठित श्री श्री 108 बाबा श्यामसुंदर नाथ महादेव के पवित्र नर्मदेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।






















