- 8 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक कारगिल युद्ध हिंदुस्तान एवं पाकिस्तान के बीच हुआ था —-नवनीत झा
- जिसमें 527 वीर जवान शहीद हुए थे तथा 1363 जवान घायल हुए थे
संजय गुप्ता नजरिया न्यूज़ शिवहर। राष्ट्रीय जनता दल नेता व सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीत कुमार झा ने कारगिल विजय दिवस पर समस्त सेना सहित जिले वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है कि वीर जवानों के बदौलत कारगिल विजय हासिल हुई थी ।इस अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।
राष्ट्रीय जनता दल नेता श्री झा ने बताया है कि जब भारत को में 1999 में घुसपैठ का पता चला तो भारतीय सेना को ऑपरेशन विजय शुरू करना पड़ा और कारगिल युद्ध हुआ।
उन्होंने बताया कि यह संघर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर में कारगिल जिले और एलओसी पर मई से जुलाई 1999 तक चला था।करीब 3 महीने तक दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भीषण युद्ध चला था। जिसमें 527 वीर जवानों को भारत ने खोया है। तथा 1363 जवान घायल हुए थे।जिसमें हमारे शिवहर जिले के भी पूरनहिया प्रखंड के चंडीहा निवासी कारगिल शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी भी है।
नवनीत कुमार झा ने बताया कि कारगिल युद्ध में जीत का हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा को माना जाता है। युद्ध के मैदान में उनकी बहादुरी और निडर रवैया के लिए उन्हें शेरशाह भी कहा जाता है। ऐसे वीर जवानों को सैल्यूट।