संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र से बीते चौबीस घंटों तीन अलग- अलग जगहों पर विवादों को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गए हैं वहीं घायलों में सनगोरा गांव के मोहम्मद अफ़ाक बीबी फरहाना व बीबी दरक्सां डाला गांव की फोकचि देवी तथा बरहट गांव के मोहम्मद सज्जाद शामिल हैं वहीं परिजनों द्वारा सभी घायलों को पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है वहीं उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉक्टर जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है





















