समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के पगरा कोठी पुल स्थित बलान नदी में गुरुवार को एक 14 वर्षीय किशोर को डूबने से मौत हो गई।मृतक किशोर की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के ढेपुरा वार्ड 28 निवासी बबलू राय के पुत्र विकास कुमार उम्र 14 वर्ष के रूप में की गई।वंही ग्रामीण गोताखोरों की मदद से बहुत ही मशक्कत से नदी से शव को बरामद किया गया।
इस दौरान मौके पर पहुंची थाने की 112 की पुलिस ने अपनी ततपरता दिखाते हुए आनन फानन में अपनी गाड़ी में लेकर बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।जहां पहुंचते ही अस्पताल चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना को लेकर बताया गया कि नागपंचमी को लेकर कोठी पुल स्थित नदी पर भगत के द्वारा नदी में स्नान कर सांप निकालने का करतब दिखा रहा था।वंही भीड़ में नदी के उपर वह बच्चा भी करतब देख रहा था।इसी दौरान उक्त बच्चे का पैर फिसल गया और नदी में जा गिरा जहां नदी के गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। वंही इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार; ₹68,800 नकद, 7 एटीएम कार्ड व 4 मोबाइल बरामद
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस को...






















