प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता, 25जलाई।
कांग्रेस सांसद व लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी 26 को सुल्तानपुर जाएंगे। वह दिवानी न्यायालय में एक मुकदमे में पेशी पर हाजिर होंगे इसके बाद संभावना है कि वह कांग्रेस कमेटी कार्यालय भी जाएंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी 26 जुलाई को दिल्ली से हवाई जहाज से सीधे सुबह 10 बजे सुलतानपुर अमहट हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा दीवानी न्यायालय में उपस्थित होंगे। यहां पर एक मुकदमे की पेशी में हाजिर होंगे। इसके बाद कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जाकर जनपदीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। यहां से रायबरेली के लिए निकल जाएंगे।
सूत्र बताते हैं कि उनका रायबरेली में भी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।





















