• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
योगी सरकार: चकबंदी विभाग के बेमिसाल कार्य से योगी सरकार की छवि को लगा चार चांद : रिपोर्ताज 01

किशनगंज-बिहार:प्रस्तावित कार्यों का कितना अनुपालन हुआ-डीएम ने की समीक्षा

July 20, 2024
अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

September 3, 2026

अररिया पलासी माता स्थान किसान चौक से बोल बम जत्था देवघर के लिए रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

September 3, 2026

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

September 1, 2026

अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

September 1, 2026

August 31, 2026

लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक

August 31, 2026

अररिया पलासी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

August 30, 2026

बौरिया में जैनब गर्ल्स एकेडमी का आगाज, शिक्षा के साथ तरबियत पर जोर

August 30, 2026
अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

August 29, 2026
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

August 28, 2026
सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

August 28, 2026
32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

August 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, September 3, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

किशनगंज-बिहार:प्रस्तावित कार्यों का कितना अनुपालन हुआ-डीएम ने की समीक्षा

by Kumar Shrivastav
July 20, 2024
0
योगी सरकार: चकबंदी विभाग के बेमिसाल कार्य से योगी सरकार की छवि को लगा चार चांद : रिपोर्ताज 01
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 435
  • बिहार राज्य पुल निर्माण निगम किशनगंज के द्वारा कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत अलता- बरबट्टा पथ के 15वें किलोमीटर पर पुल एवं पहूंच पथ का निर्माण लगभग पूर्ण

वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज,20 जुलाई।

जिलाधिकारी,तुषार सिंगला की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभागवार सभी योजनाओं/कार्यों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

तकनीकी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के क्रम में सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता के दायित्व व कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में किशनगंज जिलांतर्गत आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों पर बारी बारी से तकनीकी पदाधिकारी/अभियंता ने अपने विभागीय योजनाओं /कार्यों की जानकारी दी।

गौरतलब है कि दिनांक 08/06/2024 को भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक हुई थी। जिलाधिकारी ने आज की बैठक में प्रस्तावित कार्यों का कितना अनुपालन हुआ इसकी समीक्षा की।

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, किशनगंज के द्वारा कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत अलता- बरबट्टा पथ के 15वे किलोमीटर पर पुल एवं पहूंच पथ का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य जारी है।

कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, किशनगंज द्वारा बताया गया कि डुमरिया वार्ड नंबर – 28 एवं 30 में छठ घाट निर्माण हेतु तालाब बन गया है। उक्त योजना का निर्माण कार्य निविदा की प्रक्रिया में है और जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि छठ पर्व से पूर्व इस कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, बहादुरगंज द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत, बहादुरगंज अन्तर्गत बाजार समिति में टेंपो स्टैण्ड का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने किशनगंज शहर के सारे ख़राब स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द ठीक करवाने का आदेश नगर परिषद, किशनगंज को दिया।

भवन निर्माण विभाग, किशनगंज के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण का 100 बेड छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द इस छात्रावास को SAI को हस्तानांतरण कराने का निदेश दिया। दौला पंचायत में बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने आश्रय स्थल में टूटे हुए शीशे का संज्ञान लेते हुए इसे जल्द मरम्मत कराने का निदेश दिया। सहायक अभियंता, भवन प्रमंडल, किशनगंज ने बताया कि सर्किट हाउस मरम्मतिकरण का कार्य निविदा प्रक्रिया में है और कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र भवन का विभाग से प्राप्त आवंटन के आलोक में मरम्मतिकरण कार्य करने का निदेश दिया।

बता दें कि ठाकुरगंज में ग्रिड सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर है। कार्यपालक अभियंता, विद्युत संचरण प्रमंडल, किशनगंज ने बताया कि यह कार्य सितंबर 2024 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। समीक्षा में उक्त कार्य स- समय पूर्ण करने का निदेश हुआ। बैठक में बताया गया कि construction of 220 K.V Kishanganj (New)-Thakurganj (52 km) and 132 K.V Araria -Thakurganj (86 km) Transmission line का भी कार्य प्रगति पे है और इसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि AMRUT Water Supply Scheme (Phase- I & Phase- II) के माध्यम से नगर परिषद, किशनगंज क्षेत्र अंतर्गत आच्छादित वार्डों में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। किशनगंज शहरी क्षेत्र में हो रहे लीकेज को ठीक कराया जा रहा है, साथ ही क्षतिग्रस्त HSC को ठीक कराया जा रहा है। समीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा निदेश किया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जल जांच कराकर प्रतिवेदन स्थानीय/ जिलास्तरीय PHED के प्रयोगशाला से करवाकर समर्पित किया जाए और Iron मुक्त जलापूर्ति 24X7 उपलब्ध कराया जाए। समीक्षा में Toll Free नंबर भी जारी करने का निदेश दिया गया।

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पूर्णियां के द्वारा प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत एएमयू में 100 आसन वाला बालिका छात्रावास भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि अगले एक सप्ताह के अंदर इस छात्रावास को जिला कल्याण पदाधिकारी, किशनगंज को हस्तानांतरण किया जाए। एससी एसटी अंतर्गत पुराना छात्रावास जिसमें आवासीय विद्यालय संचालित था, उसमें 100 बेड का छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है और उप महाप्रबंधक ने कहा कि वर्ष 2025 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। एससी एसटी विभाग में 720 बेड(520 से बढ़ाकर 720 बेड किया गया ) का प्लस टू उच्च विद्यालय मोतीहारा, किशनगंज में निर्माण पूर्ण कर लिया गया है और जिलाधिकारी का निदेश है कि इसे एक सप्ताह के अंदर हस्तानांतरण करा लिया जाए।

जिलाधिकारी ने हाइवे में बढ़ते हुए दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए नेशनल हाइवे डिवीजन, पूर्णियां को निदेश दिया की जल्द से जल्द हाइवे के रोड का मरम्मतिकरण कार्य पूर्ण किया जाए।

इस बैठक में एडीएम, जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, एलएइओ,ग्रामीण कार्य एवं इससे संबंधित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Share this on WhatsApp
Share210Tweet131Share53
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

by Office Araria
September 3, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। गणेश पूजनोत्सव को लेकर आज एक बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता गणेश पूजनोत्सव...

by Office Araria
August 31, 2026
0

​खेल के मैदान पर उतरीं बेटियां: फारबिसगंज से जिला स्तर तक प्रतिभा निखारने की अनूठी पहल ​​फारबिसगंज में दौड़ीं बेटियां:...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

September 3, 2026

अररिया पलासी माता स्थान किसान चौक से बोल बम जत्था देवघर के लिए रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

September 3, 2026

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

September 1, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक
  • अररिया पलासी माता स्थान किसान चौक से बोल बम जत्था देवघर के लिए रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
  • अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
  • अररिया -पलासी डेहटी उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
  • (no title)

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In