कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज
बीते रात्रि लगभग 1:30 बजे के करीब उत्पाद टीम अररिया के द्वारा कुंआरी चेक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति पवन कुमार उम्र 17 दुसरा हामिद आलम दोनों साकीम फारबिसगंज जो मोटरसाइकिल से नेपाली शराब के साथ पकड़ा गया।
पकड़े गये दोनों व्यक्तियों को जप्त शराब एवं मोटरसाइकिल के साथ आवश्यक कार्रवाई हेतु अररिया लाया जा रहा था की रास्ते मे कुंआरी थाना अंतर्गत डेडा़पीपर में दोनों व्यक्तियों ने गाड़ी से छलांग लगा दिया जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये ।
उत्पाद टीम द्वारा दोनों जख्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा ले गये जहाँ डॉक्टर ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरा हामिद आलम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया। जहाँ उनकी स्थिति बेहतर है।
घटनास्थल पर FSL एवं DIU की टीम आ रही है। फीलाल कुआडी़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर डेंजर ज़ोन को बैरिकेट कर दिया है यातायात की सुविधा जारी है






















