नजरिया न्यूज़ कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज। कुर्साकांटा थाना अंतर्गत कमलदहा पंचायत के मरिया धार में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे करीब 9 वर्षीय सफान खेत की तरह जा रहा था पैर फिसलने से वह मरीया धार के गहरे पानी में जा गीरा जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
ग्रामीणों को जब पता चला तो आनन-फानन में सभी वहां पहुंचे किसी तरह उनको बाहर निकला गया। सूचना पर कुर्साकांटा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार सदलबल के साथ पहुंचे और पंचनामा बनाकर बच्चे की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया मोहम्मद सफान कमलदहा वार्ड 6 निवासी मोहम्मद अजीमुद्दीन का पुत्र था जो अब इस दुनिया में नहीं रहा। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...




















