नजरिया न्यूज़ कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज। सिकटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 60 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है पुआनी राजकुमार सिंह ने बताया कि दिवा गश्ती के लिए पुलिस बल के साथ निकला जैसे ही बारूदह पहुंचे तो थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बारूदह वार्ड संख्या 5 में अपने घर पर शराब की खरीद बिक्री करता है सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ बारुदह वार्ड संख्या 5 में गया तो देखा कि एक व्यक्ति नेपाल की ओर सेआ रहा है
पुलिस गाड़ी को देखते ही वह भागने का प्रयास किया किसी तरह पुलिस बल के सहयोग से उन्हें खदेर कर पकड़ लिया गया और जांच करने पर झोला में 30 बोतल और बाइक की डिग्गी में 30 बोतल कुल 60 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ।नाम पूछने पर अपना नाम मुकेश कुमार मंडल पिता स्वर्गीय गंगा मंडल बारूदह वार्ड संख्या 5 निवासी बताया इधर थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि कई प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत
नजरिया न्यूज़ नरपतगंज,अररिया। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोरराहा चौक पर बीते दिनों सरेशाम हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना से...






















