समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बीते मंगलवार की देर रात को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर में दो गुटों के बीच गोली बारी की घटना में एक युवक को गोली लगने से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के नागरगामा पंचायत वार्ड सात निवासी विनोद झा के पुत्र विश्वनाथ कुमार झा उर्फ सानू झा के रूप में हुई।
स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि
सानू झा के बाएं पैर में तीन गोली लगी थी। घटना के बाद अगल बगल के लोगों ने जख्मी सानू को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकत्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि पिछले विगत महीनों से दोनों गुटों के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान अक्सर दोनों गुटों के बीच मारपीट की घटना हुआ करता है। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की देर शाम दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद दोनो गुट चले गए।इसीक्रम में देर रात दोनों गुटों के बीच एक बार फिर रेलवे स्टेशन परिसर में मारपीट शुरू हो गई।
वंही झगड़े के दौरान एक गुट की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। जिसमें दूसरे गुट के सानू झा को तीन गोली पैर में जा लगी। जिसके बाद सभी लड़के भाग खड़े हुए।
वंही घटना की सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए थे। इस संबध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला रेल पुलिस के अंदर आती है। रेलवे पुलिस की सहयोग के लिए पुलिस मौजूद है।
रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप
नजरिया न्यूज (भोरहा पंचायत) रानीगंज अनमोल आनंद। रानीगंज प्रखंड के भोरहा पंचायत में जनसेवा के लिए बना राजीव गांधी सेवा...





















