संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया

पलासी मजलिसपुर पंचायत के बेलवारी गांव स्थित मुक्तिधाम परिसर में बुधवार को मनरेगा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता रंजीत यादव एवं मनरेगा पीओ अख्तर आलम ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया।मुक्तिधाम के चारों तरफ तथा खाली पड़े स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थलों को हरा-भरा, सुंदर एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया है। इससे परिसर का वातावरण स्वच्छ एवं शांत रहेगा तथा यहां आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी
रंजीत यादव ने कहा कि मुक्तिधाम परिसर की मिट्टी एवं वातावरण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से आम, कटहल, जामुन एवं कदंब जैसे फलदार पौधों के अलावा पीपल, बरगद, नीम एवं महुआ के छायादार पौधे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन पौधों के विकसित होने से आने वाले वर्षों में परिसर को हरियाली के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान पौधों की देखभाल एवं संरक्षण पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।इस मौके पर पूर्व प्रमुख
सदानंद यादव, मुखिया प्रभुचंद विश्वास, कृपानंद सिंह सरदार, मुखिया प्रतिनिधि संतोष मंडल, उप प्रमुख मो. ताहिर, मुखिया वीरेंद्र पासवान, अजहर मुर्शीद, मुखिया पतिनिधिपं जितेंद्र मलिक भाजपा मंडल अध्यक्ष बिहारी ठाकुर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगन्नाथ झा मोहम्मद अली कुमुद झा सुजीत झा कुंदन शाह दीपक यादव संजय यादव नारायण यादव समिति सदस्य रंजीत सिंह, मो. अली, योगेंद्र यादव, मनोज मंडल, गोपाल सहित अन्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।













