संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया

पलासी थाना क्षेत्र के धपरी गांव पूरब ठोला एक महिला ने बकरी को लेकर हुए विवाद में मारपीट, छिनतई और दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में इसीया देवी ने बताया कि 16 सितंबर को उसकी बकरी को कुछ लोगों द्वारा पकड़कर ले जाने और कथित रूप से मार देने की बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि
अगले दिन कुछ लोगों ने उसकी किराना दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उसकी बेटी के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। महिला ने दुकान में रखे सामान को क्षतिग्रस्त करने तथा आभूषण और नकदी ले जाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने की बात कही है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।









