सांसद ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली थी। आगामी 7 अक्टूबर 2026 को उनके सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होंगे। इस दौरान उन्होंने सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाले महाअभियान के तहत बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। इसके अलावा रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, जल संरक्षण, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
सांसद ने कहा कि यह अभियान सेवा को सामाजिक संस्कार और राष्ट्र निर्माण को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने अररिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।













