• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
अररिया – सहरसा की घटना के विरोध में पत्रकारों ने निकाला विरोध मार्च

अररिया – सहरसा की घटना के विरोध में पत्रकारों ने निकाला विरोध मार्च

September 18, 2026

ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, बेटी ने दादा समेत चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

अररिया पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरी विवाद में महिला से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप

September 16, 2026

महलगांव पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

September 16, 2026

अररिया पलासी मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

September 16, 2026
अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद

अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद

September 16, 2026
अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन

अररिया – वार्ड 16 में बांटे गए दो तरह के डस्टबिन

September 15, 2026

अररिया पलासी डेहटी दक्षिण पंचायत में सहयोग शिविर,जनसमस्याओं के समाढाधान को उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

September 15, 2026
सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

September 13, 2026
सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

September 13, 2026

पोषणट्रैकर पर शत-प्रतिशत कार्य अपलोड करने का निर्देश

September 12, 2026

पलासी डिग्री कॉलेज से मिला स्नेह और सम्मान हमेशा रहेगा याद : प्रोफेसर अवनीश कुमार सुमन

September 12, 2026

बाढ़ पूर्व तैयारी एवं आपदा सुरक्षा को लेकर पलासी में आंगनवाड़ी कर्मियों का उन्मुखीकरण

September 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 18, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

अररिया – सहरसा की घटना के विरोध में पत्रकारों ने निकाला विरोध मार्च

by Office Araria
September 18, 2026
0
अररिया – सहरसा की घटना के विरोध में पत्रकारों ने निकाला विरोध मार्च
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 80
  • जिला पत्रकार संघ की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा व गरिमा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान की मांग

नजरिया न्यूज़,अररिया। सहरसा में प्रभात खबर के पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी व मारपीट की घटना सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारों के साथ हो रही बदसलूकी, गालीगलौज व हमले की घटनाओं के विरोध में जिला पत्रकार संघ अररिया की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को प्रेस भवन, अररिया में आयोजित की गयी. बैठक में जिले के विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने हिस्सा लिया. पत्रकारों ने सहरसा सहित अन्य स्थानों पर पत्रकारों के साथ हुई घटनाओं पर कड़ा विरोध जताते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कानूनी प्रावधान लागू करने की मांग की.

जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ मंटू भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहरसा की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी. वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वहन के दौरान कई बार दबाव व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हैं. ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, गरिमा व स्वतंत्र पत्रकारिता के अधिकार की रक्षा के लिए ठोस व्यवस्था जरूरी है.

दोषियों के विरुद्ध हो कड़ी कार्रवाई

जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि सहरसा में पत्रकार के साथ हुई घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए व जो भी दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए.

संघ के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने भी सहरसा की घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकार व दायरे दोनों की पहचान करनी होगी. उन्होंने मीडिया के नए साथियों को पत्रकारिता की बारीकियों व पेशेवर दायित्वों से अवगत कराने के लिए जिला पत्रकार संघ के बैनर तले एक कार्यशाला आयोजित करने का सुझाव दिया.

जनता व शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं पत्रकार

प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख मृगेंद्र मणि सिंह ने कहा कि पत्रकारों के साथ होने वाली किसी भी घटना के विरुद्ध जिला पत्रकार संघ एकजुट है. ऐसी किसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. पत्रकार आम जनता व शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं. इसलिए उनकी सुरक्षा, गरिमा व आत्मसम्मान की रक्षा के लिए माकूल इंतजाम होना जरूरी है.

संघ के उपाध्यक्ष चंदन कुमार लालू ने कहा कि पत्रकारों को शासन-प्रशासन के बीच रहकर अपना काम करना है. इसके लिए उचित मापदंड का होना जरूरी है. प्रशासन के दावों व जमीनी सच्चाई, दोनों पर पत्रकारों की समान दृष्टि होनी चाहिए. किसी एक पहलू को अधिक तवज्जु देने से पत्रकारिता की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है. उन्होंने कहा कि संतुलित व तथ्यपरक पत्रकारिता से ही पत्रकारिता की गरिमा अक्षुण्ण रहेगी व समाज में पत्रकारों का विश्वास कायम रहेगा.

बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी पत्रकारों की सुरक्षा, पेशेवर आचरण, स्वतंत्र पत्रकारिता व पत्रकारिता की गरिमा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किये. कार्यक्रम का संचालन दैनिक जागरण के ज्योतिष झा ने किया.

शहर में निकाला विरोध मार्च, एसडीओ को सौंपा मांग पत्र

बैठक के बाद जिला पत्रकार संघ के बैनर तले पत्रकारों ने शहर में विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च प्रेस भवन से काली मंदिर, चांदनी चौक व एसडीओ आवास के रास्ते समाहरणालय पहुंचा. इस दौरान पत्रकारों ने सहरसा की घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

समाहरणालय पहुंचने के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सदर एसडीओ अररिया व एडीपीओ अररिया को सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने सहरसा मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई व पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

सम्मानित पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हिंदुस्तान के प्रभारी फुलेंद्र मल्लिक, वरिष्ठ पत्रकार विष्णुदेव झा बेदी, मंटू भगत, मिंटू सिंह, आमोद शर्मा, चंदन कुमार लालू, कमर आलम, फिरोज आलम, मो. कलीमुद्दीन, रूपेश कुमार, पंकज झा, डिजिटल से जुड़े विकास प्रकाश, राजीव सिंह, साधन यादव,  रंजन राज, प्रेम कुमार, मोहम्मद अली, मंटू राय, मोहम्मद आजाद, शुभम कुमार , जगदीश झा, जुबेर आलम, जसीमुद्दीन, मोहम्मद शाहजहां, सहित जिले भर से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार मौजूद थे।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरी विवाद में महिला से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप

by Sanjay Thakur
September 16, 2026
0

संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के धपरी गांव पूरब ठोला एक महिला ने बकरी को लेकर हुए...

अररिया पलासी मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

by Sanjay Thakur
September 16, 2026
0

संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया  पलासी मजलिसपुर पंचायत के बेलवारी गांव स्थित मुक्तिधाम परिसर में बुधवार को मनरेगा के माध्यम...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – सहरसा की घटना के विरोध में पत्रकारों ने निकाला विरोध मार्च

अररिया – सहरसा की घटना के विरोध में पत्रकारों ने निकाला विरोध मार्च

September 18, 2026

ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, बेटी ने दादा समेत चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

अररिया पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरी विवाद में महिला से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप

September 16, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – सहरसा की घटना के विरोध में पत्रकारों ने निकाला विरोध मार्च
  • ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, बेटी ने दादा समेत चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप
  • अररिया पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकरी विवाद में महिला से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप
  • महलगांव पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
  • अररिया पलासी मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In