– शहर के भक्तों द्वारा सभो चौक चौराहे पर किया गया आरती ओर थी पानी की व्यवस्था।
नजरिया न्यूज अररिया। शहर में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कारोब 05 किलोमीटर तक निकलने वाली इस यात्रा की झलक देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ ने दोपहर बस स्टैंड रोड स्थित गुप्ता मार्केट से यात्रा शुरू की थी।भक्तो द्वारा रथ के रास्ते को साफ करने की प्रतीकात्मक रस्म पाहिंद विधि को संपन्न किया।
रथ यात्रा हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यात्रा हर साल आषाढ़ महीने के दूसरे दिन आषाढी बिज को निकाली जाती है। रथयात्रा के दौरान किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए यात्रा मार्ग पर पुलिसकरमि तैनात किए गए थे। रथ यात्रा गुप्ता मार्केट से निकलकर एडीबी चौक, चांदनी चौक,काली मंदिर होते खरैया बस्ती, आश्रम चौक होते सांध्य करीब सात बजे सहारा समिति में सम्पन्न हुईं।
रास्ते मे विभिनन चौक चौराहे पर भक्तों द्वारा पानी की व्यवस्था की गई थी।वही काली मंदिर चौक पर साधक नानू बाबा द्वारा महा आरती कीया गया। इतना ही नप अध्यक्ष विजय मिश्रा व उनके पुत्र धीरज नयन ओर प्रणव रोशन ने भो आरती ओर भोग लगाया।जगरथ यात्रा सम्पन्न होने के बाद भंडारा का आयोजन किया गया।जिसमे सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद ग्रहन किया।
यात्रा को सफल बनाने के लिए दिल्ली ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन आश्रम इंचार्ज श्री मान मोहन श्याम प्रभु , रुचिरंग प्रभु,कमल निताय प्रभु, धनंजय प्रभु, मुकुंद प्राण प्रभु, मानव झा प्रभु, सनोज प्रभु, अजय मिश्रा प्रभु, ,अमर प्रभु, संजय झा प्रभु, डॉ प्रकाश प्रभु, सर्वात्मा मुरारी प्रभु,विक्की प्रभु,, चंदन प्रभु ,राकेश प्रभु मुख्य रूप से मौजूद रहे।






















