नजरिया न्यूज अररिया। हीरा गुप्ता। गायत्री मंदिर अररिया आरएस परिसर में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा निश्शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र जांच शिविर का संचालन अजय अग्रवाल ने बताया की अररिया आरएस के पास पास के राजोखर, धामा, गिदरिया, के लोगों ने शिविर मे अपना ईलाज कराया गया है।
शिविर में करीबन 300 लोगों की निश्शुल्क नेत्र जांच की गई।
श्री अग्रवाल ने बताया की लोगों का भीड़ देखकर अब हर महीने की 13 तारीख को शिविर लगाया जाएगा l इस दौरान अखंड ज्योति आई हॉस्पिट के डा कोशर ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय-समय पर अपने आंखों की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि नेत्र जांच में अधिकतर मरीजों को मोतियाबिंद तथा दूरदृष्टि की बीमारी का प्रकोप देखा गया है।
यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधापन से बचा जा सकता है। इसलिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे अररिया आरएस राजेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, मुरारी,मदन अग्रवाल, जिला प्रब्धक विनोद कुमार पांडेय, गुलाब चंद बजाज व मौके पर अन्य लोग मौजूद थे।
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...




















