नजरिया न्यूज़ शिवहर। मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज महात्मा गांधी नगर भवन में अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई।
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ताजिया जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। सभी थाना अध्यक्ष को जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले एवं अफवाह फैलाने वालों की विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है एवं विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शांति समिति की बैठक में नगर सभापति राजन नन्दन सिंह,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष रामकृष्ण कुमार जिला परिषद उपाध्यक्ष, पृथ्वी नाथ बैठा, मोहम्मद तमामुद्दीन जिला परिषद सदस्य, मुकेश कुमार सिंह मुखिया चमनपुर, विगु साहनी मुखिया मकसूदपुर कररिया, अजब लाल चौधरी, हरिद्वार राय पटेल, देवनारायण साह पूर्व मुखिया धनकौल, रामाकांत प्रसाद, अध्यक्ष चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, राधाकांत गुप्ता, नसीम अख्तर परसौनी तैय्यब, मोहम्मद हसनैन, मुकुंद प्रकाश मिश्रा, सुधीर सिंह, संयोजक, बजरंग दल, मुकेश कुमार सिंह परदेसिया एवं अन्य गण मान्य जनप्रतिनिधि एवं व्यक्ति उपस्थित थे।
बैठक में देवनारायण साह पूर्व मुखिया धनकौल, रूपलाल महतो मीनापुर बलहा, हरिद्वार राय पटेल, नसीम अख्तर, मोहम्मद हसनैन एवं अन्य लोगों के द्वारा बहुमूल्य सुझाव दिए गए।






















