नज़रिया न्यूज़, विकास प्रकाश, अररिया।
अररिया के जानेमाने पत्रकार मिन्टू सिंह के पिता बबन प्रसाद सिंह जो अधिवक्ता भी थे और महिला महाविद्यालय अररिया के पूर्व प्रधानाचार्य के पद पर असिन थे। आज उनका निधन 9:25 बजे निधन हो गया है। जिनकी अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पिपरा बिजवाड़ पोस्ट थाना पलासी जिला अररिया में होगी।
इनके निधन पर वरीय अधिवक्ता सह वरिष्ठ पत्रकार विनोद प्रसाद ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिवक्ता सह पत्रकार विनीत प्रकाश ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। इनके आकस्मिक निधन से जिले के पत्रकार बंधुओ ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
दूसरी ओर भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी अररिया जिले के पत्रकार मिन्टू सिंह के पिता का निधन की सूचना से मर्माहत है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। साथ ही परिजनों को ढाढस प्रदान करने की बात कही।