नजरिया न्यूज़ अररिया। रंजन राज कुर्साकांटा। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांति और सोहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारा तथा सादगी के साथ को होने वाले मुहर्रम का पर्व मनाने की अपील की ।
उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों , बुद्धिजीवियों एवं आम लोगों से कहा कि पर्व के दौरान जगह-जगह सादे लिबास में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इस दौरान पुलिस को सहयोग करें और शांति पूर्ण माहौल में पर्व मनाएं । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
पर्व के दौरान हंगामा करने वाले और हुड़दंग मचाने वाले के उपर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और ऐसा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। ताजिया जुलूस के लिए मेला कमेटी को लाइसेंस लेने होंगे और निर्धारित मार्ग पर ही जुलूस निकालने होंगे। इस मौके पर राजद नेता मुस्ताक अली सरपंच गणेश मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...




















