वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो,11जुलाई।
श्रीमती रुकिया बेगम माननीय अध्यक्षा, जिला परिषद किशनगंज की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जिला परिषद की सामान्य बैठक आज हुई ।
सर्वप्रथम जिला बैठक की कार्यवाही एजेंडावार प्रारंभ की गई।
सर्वप्रथम पूर्व की बैठक का अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई । संबंधित विभागीय पदाधिकारी द्वारा सदन को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया ।
बैठक में # स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा की गई । #बाढ़ नियंत्रण एवम् जल निस्सरण , शिक्षा बिभाग, पथ निर्माण विभाग, बिजली विभाग आदि के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इसमें अपेक्षित सुधार हेतु चर्चा की गई एवं आवश्यक निदेश दिया गया ।
सांसद डॉ.जावेद आजाद और सभी विधायकों ने सभी सदस्यों को ज़िले की तरक्की में मिलजुल कर आपसी तालमेल से कार्य करने का अनुरोध किया। साथ ही विकासात्मक और लोक कल्याणकारी कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की ।
बैठक में सांसद मोहम्मद जावेद आजाद, मो साउद आलम विधायक ठाकुरगंज, मोहम्मद इजहार असफी विधायक कोचाधामन, मो इज़हारुल हुसैन विधायक किशनगंज, मो असराफुल हक उपाध्यक्ष जिला परिषद, डीडीसी श्री स्पर्श गुप्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी/अन्य जिला परिषद क्षेत्र के सदस्य उपस्थित थे।
फोटो परिचय: *किशनगंज -बिहार; जिला परिषद की बैठक में सांसद डॉ.जावेद आजाद एवं जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम और अन्य जनप्रतिनिधि-नजरिया न्यूज*






















