समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)।
अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंगलवार को एसडीओ प्रिंयका कुमारी की अध्यक्षता मे अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण हेतु एक बैठक आयोजित की गई।इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि उक्त बैठक में उपस्थित सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को मुहर्रम पर्व को लेकर ससमय शांति समिति की बैठक करने,जुलूसों की संख्या का आकलन करने,ताजिया मिलान स्थल का आकलन सहित मुहर्रम समिति को निर्गत अनुज्ञप्ति में दिए गए निर्देशों का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है।जिससे कि मुहर्रम का पर्व शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
मौके पर बैठक में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, सभी अंचल के अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी थाने के थानाध्यक्ष मौजूद थे।
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...




















