- आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया में होता है आगाज।
- जगन्नाथ रथ यात्रा दशमी तिथि को समाप्त होती है।
नजरिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश।
भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा विश्वभर में प्रसिद्ध है।हर साल भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने के लिए जिलावासी इस दिन का इंतज़ार करते रहते है। रथ यात्रा का आयोजन हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होता है।भगवान जगन्नाथ आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से दशमी तिथि तक जन सामान्य के बीच रहते हैं।
इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं और अपनी प्रजा का हालचाल जानते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन 10 दिन तक चलता है. कहते हैं कि रथ यात्रा के दर्शन मात्र से 1000 यज्ञों का पुण्य फल मिल जाता है।इसी क्रम में रथ यात्रा 14 जुलाई को बडी धूमधाम से निकालने की तैयारी चल रही है।
रथ यात्रा से पहले 11 से 13 जुलाई तक जिला मुख्यालय के आश्रम रोड स्थित सहारा समिति हॉल मे भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा। कथावाचक भागलपुर स्थित इसकॉन के अध्यक्ष ईश्वर नाम दास प्रभू है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये वृंदावन, दिल्ली व अन्य जगहों से भक्तगन आ रहे है।रथ यात्रा का आयोजन हरे कृष्ण भक्त समिती अररिया द्वारा किया जा रहा है।






















