- 21 दिनों तक अररिया जिले के सभी मंदिरों का पैदल यात्रा किया गया।
- यात्रा से पहले दो बार जिला पदाधिकारी को दिया गया आवेदन।
- प्रशासन के द्वारा नहीं ली गई सुधी।
- सकुश घर यात्रा से लोटने के बाद परिजन में खुशी का माहौल
- भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा किया गया सम्मानित।
नजरिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश। अररिया आरएस के लाल सुरेश कुमार पासवान उर्फ निराला ने संकल्प लिया था परमात्मा से की अररिया में बीजेपी और केंद्र मोदी के सरकार अगर बन जाती है तो वह 21 दिन तक पैदल यात्रा कर अपना शीश झुकाएंगे सभी मंदिरों मे । आपको बता दें कि 11 जून 2024 से लेकर 1 जुलाई 2024 तक अररिया जिला के सभी छोटे बड़े मंदिरों में सुरेश कुमार पासवान उर्फ निराला के द्वारा पैदल यात्रा किया गया। बता दें कि संकल्प को उन्होंने पूरा किया है इस यात्रा के दौरान बहुत सारी कठिनाइयां आई लेकिन उन सभी कठिनाइयों को दूर करते हुए वह आगे अपने लक्ष्य की और बढ़ते रहे।
सुरेश कुमार पासवान उर्फ निराला ने बताया कि दो बार अररिया के जिला पदाधिकारी को भी उन्होंने इस यात्रा को लेकर आवेदन दिया था कि वह 11 जून 2024 से लेकर 1 जुलाई 2024 तक अररिया जिला के सभी छोटे बड़े मंदिरों में पैदल यात्रा करेंगे लेकिन प्रशासन के द्वारा उनकी सहायता तो दूर उनका सुदी लेने वाला भी कोई प्रशासनिक पदाधिकारी नहीं पहुंचा।
बता दें कि उनके साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी यात्रा के दौरान नहीं हुई वह स्वस्थ और सुरक्षित अपने लक्ष्य को पर कर अपने घर 1 जुलाई के शाम के 5:00 बजे तक पहुंच गए। बता दें कि वे जिले के सभी प्रखंडों के मंदिरों मे अपना माथा ठेकते हुए साधक सुरेश कुमार पासवान उर्फ निराला 1 जुलाई को अपने घर पहुंच गए।
उन्होंने मीडिया को जानकारी देते बताया कि उन्होंने संकल्प लिया था कि अगर अररिया में बीजेपी और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार अगर बन जाती है तो वह 21 दिन तक पैदल यात्रा कर अररिया के सभी मंदिरों मैं माथा टेगेगे। संकल्प पूरा होने के बाद अररिया महिला भाजपा के द्वारा उन्हें
बजरंगबली मंदिर मारवाड़ी पट्टी के पास उन्हें श्रीमती ज्योति भगत के द्वारा अंग वस्त्र,फुल गुछ और महान ग्रंथ भागवत गीता देकर और पूनम यादव के द्वारा ब्रह्म कुमारी का ज्ञान अमृत किताब देकर सम्मानित किया गया आपको बता दें
सम्मानित कार्यक्रम में भाजपा की महिला मोर्चा से श्रीमती ज्योति भगत, श्रीमती पूनम यादव, बुचनी देवी, सुष्मिता ठाकुर,, साथ साथ गौतम साह, धीरज नयन, सतीश राय, अविषेक गुप्ता के द्धारा सम्मनित कर उनका मनोबल को बढ़ाया।






















