नजरिया न्यूज़ सिमराहा/अररिया। सामाजिक कार्यकर्ता व जिला गंगा समिति के सदस्य दक्षिणेश्वर राय पप्पू ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि सभी अपने अपने स्तर से उद्योग धंधों को अपने जिले में स्थापित करने की मुहिम बनाएं। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि हमारे यहाँ बहुतायत मात्रा में मक्का व मूंगफली की खेती किसानों द्वारा की जाती है। लेकिन इस पर आधारित कोई फैक्ट्री नहीं होने के कारण इसका फायदा बंगाल, हरियाणा, पंजाब भारत के अन्य राज्यों के बडे बडे उद्योगपति उठाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि यहाँ इन फसलों का कोई सरकारी मुल्य निर्धारित नहीं होने के कारण बिचौलियों द्वारा किसानों की गाढ़ी कमाई में सेंधमारी कर उनके फसलों को औने पौने कीमत खरीदने में कामयाब हो जाते हैं।
अगर मूंगफली प्रोसेसिंग प्लांट जिले में स्थापित होता है यहाँ की मूंगफली से बडे पैमाने पर रिफाईन तैयार किया जा सकेगा जिसका सीधा लाभ यहाँ के किसानों को मिलेगा और बडे पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजन किया जा सकेगा। वही दूसरी ओर हमारे यहाँ रिकॉर्ड मात्रा में मक्का की खेती की जाती है। स्टार्च फैक्ट्री लगने से यहाँ के किसानों का काफी उन्नति होगा। मक्का आधारित आधारभूत संरचना का फायदा सीमांचल के सभी जिलों के किसानों का होगा। वर्तमान में यहाँ किसान जी तोड़ मेहनत कर मूंगफली और मक्का तो उगाते हैं लेकिन उसका उचित मूल्य उन्हें नहीं मिल पाता है जिससे महाजन का सुद या बैंक द्वारा प्राप्त लोन केसीसी के ब्याज को भी सही ढंग से नहीं चुका पाते हैं परिणामस्वरूप उनकी स्थिति बद से बदतर होती रही है। सामाजिक कार्यकर्ता ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मांग की है कि अररिया में जल्द से जल्द ऐसे कल कारखाने स्थापित किया जाए जिससे यहाँ के किसानों को सीधा फायदा मिले और रोजगार के अभाव में हजारों की संख्या में रोज हो रहे पलायन को रोका जा सके। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया की पलायन यहाँ की सबसे बडी समस्या बनी हुई है जिसे रोकना सरकार के लिए एक बडी़ चुनौती बन चुकी है। सामाजिक कार्यकर्ता ने सांसद प्रदीप कुमार सिंह से आग्रह किया है कि वे सबसे प्रमुखता के किसानों के हित में इसके लिए लोकसभा में आदरणीय प्रधानमंत्री जी लिखित रूप से अवगत कराएं साथ हीं कल कारखाने की स्थापना को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों के साथ आवश्यक बैठकर एक नीति का निर्धारण कर इसे मुहिम बनाएं ताकि यहाँ के किसानों व मजदूरों के घर परिवार में खुशहाली और समृद्धि का सीधा प्रवेश हो सके।
पूर्व भौतिकी विभागाध्यक्ष बीएन वर्मा की 84 वर्षीय समाजसेवी धर्मपत्नी सुशीला देवी का निधन
नजरिया न्यूज (रूबी विनीत), अररिया। शहर के चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या 21 के रहने वाले अररिया कॉलेज अररिया के सेवानिवृत्त...






















