माला मिश्रा, नज़रिया न्यूज़, जोगबनी।
ग्राहक सेवा केन्द्र की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को जोगबनी थाना में थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राहक सेवा केन्द्र में सुरक्षा को लेकर अहम विचार विमर्श किया गया।
बैठक में केन्द्र पर सुरक्षा के मानकों को नजरंदाज नहीं किये जाने का निर्देश देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने कहा कि ग्राहक सेवा केन्द्र में लेन देन की प्रक्रिया के साथ लोगों के आने जाने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने सभी सीएसपी संचालकों से आग्रह करते हुए कहा कि अपने अपने केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगायें, ताकि किसी प्रकार की आकस्मिक घटना का उद्भेदन किया जा सके।
उन्होंने सभी संचालकों को सरकारी मोबाइल नम्बर रखने की बात कही।
बैठक में जोगबनी थानान्तर्गत लगभग दो दर्जन सीएसपी संचालक मौजूद थे ।






















