नजरिया न्यूज़ कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज। त्याग एवं बलिदान के प्रतीक बकरीद का त्योहार सोमवार को प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सोमवार की सुबह अकीदतमंद निर्धारित समय पर ईदगाहों व मस्जिदों में पहुंच बकरीद की नमाज अदा की।
इसके बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिल बकरीद की बधाई दी। नमाज को ले जगह-जगह प्रशासन काफी चौकस रहा। बटराहा,लैलोखर, गरैया,कुआडी़, कुर्साकांटा, कमलदाहा,सिकटीया, डुमरिया, डहुआबाडी़ आदि ईदगाहों व मस्जिद के पास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नमाज अदा कर घर लौटने के बाद कुर्बानी का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहेगा, और एक-दूसरे घर जाकर बने व्यंजन का मजा लेंगे।
कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय के डहुआबाडी़ स्थित ईदगाह में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का नमाज अदा की गई। इस मौके पर पूरे प्रखंड के मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे हुए थे। इनकी नमाज अदा करने के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। अकीदतमंद निर्धारित समय पर वहां पहुंच सामूहिक नमाज में शामिल हुए।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग सराहनीय रहा।
शांति व्यवस्था रखने के लिए सीओ आलोक कुमार, बीडीओ नेहा कुमारी,पीओ, सतीश कुमार, कुआडी़ थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह, कुर्साकांटा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार, गोदाम थाना अध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ तैनात दिखे, साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस निगरानी रख रही है।
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज। महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...




















