अनिल उपाध्याय, नजरिया न्यूज ब्यूरो, 04जून।
जौनपुर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा लोकसभा चुनाव 2024 में विजय प्राप्त की। उन्होंने भाजपा के कृपाशंकर सिंह को 99,335 वोट से हराया है। बाबू सिंह कुशवाहा को 5,09,130 जबकि कृपा शंकर सिंह को 4,09,795 मत मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव रहे ।बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 1,56,588 वोट मिले हैं।























