नजरिया न्यूज कुर्साकांटा। संवाददाता रंजन राज।वट सावित्री पूजा को लेकर गुरुवार को बाजारों में खुब चहल-पहल दिखी अन्य दिनों की अपेक्षा गुरुवार को महिलाओं की भीड़ ज्यादा रही उनकी भीड़ फल ,बांस से बनी पंखा ,चुनरी चूड़ी, कपड़ा, पूजा व शृंगार सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखती बन रही थी
दुकानदार भी काफी व्यस्त थे। कुआडी़ पंचायत वार्ड 11 की लक्ष्मी देवी वार्ड 6 की सरपंच पूजा देवी, जूली देवी शिवानी कुमारी, सरिता देवी, डोली देवी, ने बताया कि हर साल यह व्रत जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री व्रत का महत्व करवा चौथ के जितना होता है
इस दिन व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं बरगद की पेड़ की विधि विधान से पूजा करती हैं वट वृक्ष की पूजा लंबी आयु सुख समृद्धि और अखंड सौभाग्य देने के साथ ही हर तरह के कलह संतापों का नाश करने वाली मानी जाती है कहा जाता है कि इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान का प्राण यमराज से वापस ले आई थी। तभी से महिलाएं सावित्री के समान अपने पति के दीर्घायु की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं इस बार 6 मई को महिलाएं वट सावित्री का व्रत रखेंगी।
पूर्व भौतिकी विभागाध्यक्ष बीएन वर्मा की 84 वर्षीय समाजसेवी धर्मपत्नी सुशीला देवी का निधन
नजरिया न्यूज (रूबी विनीत), अररिया। शहर के चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या 21 के रहने वाले अररिया कॉलेज अररिया के सेवानिवृत्त...






















