नज़रिया न्यूज़ सिकटी। रंजन राज।
एक तरफ जहां बिहार सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाओ अभियान चलाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अररिया जिला के सिकटी विधानसभा क्षेत्र में अंधाधुंध हरे वृक्षों को काटने का काम किया जा रहा है नतीजतन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पेड़ लगाओ अभियान जैसी अति महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा है। सिकटी विधानसभा के कुर्साकांटा और सिकटी प्रखंड में अवैध रूप से काटे जा रहे हैं हरे पेड़ से पर्यावरण संरक्षण पर जहां प्रभाव पड़ रहा है वही इस कारोबार में लगे लकड़ी माफिया मालामाल हो रहे हैं
अररिया जिले के सिकटी विधानसभा मैं इस समय हरे पेड़ को काटकर आरा मिल एवं प्लाई मिल तक पहुंचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है परंतु इस समय ना तो हरे पैरों की कटाई पर रोक लगा पा रही है और ना ही अवैध रूप से चल रहे आरा मिल और प्लाई मिल पर कार्रवाई किया जा रहा है नतीजतन उनके मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और पैरों की अंधाधुंध कटाई बदस्तुर जारी है।
संवाददाता ने लकड़ी माफिया से की बात।
जब एक संवाददाता ने हरे पेड़ को काटकर ट्रैक्टर पर लोड करके ले जा रहे ट्रैक्टर ड्राइवर से पूछा तो उन्होंने लकड़ी माफिया से फोन पर बात कराई।
संवाददाता – कौन बोल रहे हैं
लकड़ी माफिया – मैं गुप्ता जी आप नहीं पहचानते हैं वन विभाग से हैं आप।
संवाददाता- हरा पेड़ कहां से काटे हैं एक तरफ सरकार पेड़ लगाओ मुहिम चला रही है और आप लोग जो है धड़ल्ले से पेड़ काट रहे हैं
लकड़ी माफिया – वन विभाग में आप नये आए हैं हमको पता नहीं था पहले जो था उनका बदली हो गया उसको तो मिलता था हमसे मिलते थे सर आपको भी करवा देते हैं।
संवाददाता – क्या कराओगे
लकड़ी माफिया – सर ड्राइवर को फोन दीजिए और हमसे मिलिए सर मेरा नंबर ड्राइवर से लेकर सेव कर लीजिए।
अब बताइए किस तरह से पर्यावरण को बचाया जा सकता है जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या होगा लेकिन भारत के 140 करोड़ जनता अगर एक पेड़ लगाए और उनकी देखभाल करें तो पर्यावरण को बचाया जा सकता है।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन व वन विभाग के द्वारा लकड़ी माफियाओं पर कार्रवाई करते हैं या फिर ऐसे ही पेड़ों की कटाई बदस्तूर जारी रहेगा।…?
खबर अच्छी लगी हो तो कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रिया जरुर दें।






















