- रानीगंज थाना क्षेत्र ठेकपुरा की घटना।
नजरिया न्यूज रानीगंज।
रानीगंज थाना क्षेत्र भोरहा पंचायत ठेकपुरा में सोमवार की देर शाम को एक नाबालिक द्वारा चला रहे ट्रैक्टर से एक मजदूर को रौंदने से मौके पर ही मजदूर की मौत हो जाने व मृतक के परिजनों का बढ़ता हंगामा की सूचना पर ठेकपुरा पहुँचकर रानीगंज पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराकर शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को सदर अस्पताल अररिया में पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया।
मृतक ठेकपुरा गांव वार्ड संख्या16निवासी रामित राय का क़रीब 32 साल का पुत्र सिरो राय था। घटना को लेकर मृतक के भाई राजेन्द्र राय ने बताया कि मेरे भाई को गांव के ही कन्हैया साह अपना मकई तैयारी कराने को लेकर सोमवार को बहियार लेकर गया था। शाम होने पर सभी मजदूरों के साथ मेरा भाई घर लौट रहा था।लेकिन कन्हैया साह मेरे भाई का हाथ पकड़ लिया और कहने लगा कि थोड़ा सा बचा हुआ है।काम खत्म करदो।जिसके बाद मेरा भाई ट्रैक्टर के डाला के पीछे बोरा में तैयार मकई कसने लगा।इसी दौरान ही कन्हैया साह का बेटा रोहित कुमार साह ने टैक्टर स्टार्ट कर दिया। इसके बाद बैक गियर लगाकर ट्रैक्टर मेरे भाई के ऊपर चढ़ा दिया।
जिसको मौके पर मौजूद मृतिक की पत्नी ने खिंचकर अपने पति को बाहर निकाला। इसके बाद कन्हैया साह व मिट्ठू साह दोनों मिलकर मेरे भाई को रानीगंज लेकर चला गया। लेकिन अस्पताल में इलाज आदि की कोई पर्ची नहीं था। मेरे भाई की मौत किस जगह हुई इसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद शव को लाकर मेरे घर पर रात में ही पटक दिया। फिर कन्हैया साह घर का गेट में ताला लगाकर पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। इधर घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने रात में ही ठेकपुरा गांव में कुछ देर के लिए सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन भी किया। इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर रानीगंज पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को दाह संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौप दिया।मृतक के भाई राजेंद्र राय ने बताया कि ट्रैक्टर गाँव के ही बैद्यनाथ झा पिता हरि बल्लव झा का है जो भाड़ा पर कन्हैया झा को दिया था।थानाध्यक्ष को ट्रैक्टर को पकड़ने के लिये बोले हैं।ट्रैक्टर को यहाँ से हटा लिया गया है।
मृतक के भाई ने रोते हुए बताया कि हम अपने भाई के शव को पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल अररिया गये थे।इधर गाँव में मामले को रफा दफा करने को लेकर पंचायती कर हमारे भाई की जान की कीमत तीन लाख रूपये लगाकर मामलें को रफा दफा किया जा रहा है।हमें तीन लाख रूपये नहीं इंसाफ चाहिए।हमारी भाभी भतीजी का अब क्या होगा कह कर जोर जोर से रोने लगा।
कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान बोले कि ट्रैक्टर पहले से ही बैक गियर में बंद था।कन्हैया साह का नाबालिक बेटा रोहित कुमार साह अचानक ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया जिससे यह घटना घटित हो गया।
वहीं मामंले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत मामले में कई तरह की बातें सामने आ रही है। मृतक के परिजनों के लिखित शिकायत पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।





















